HomeJaunpurJaunpur News: निर्वाचक नामावली का प्रकाशन अब 17 नवम्बर को होगा

Jaunpur News: निर्वाचक नामावली का प्रकाशन अब 17 नवम्बर को होगा

  • निर्वाचक नामावली का प्रकाशन अब 17 नवम्बर को होगा

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को संशोधित कर निर्देश परिचालित किये गये हैं। आयोग द्वारा घोषित अर्हता तिथि 01-01-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों/संशोधित कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां को निम्नवत उल्लिखित किया जा रहा है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन अब 17 नवम्बर को किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के प्रारूप पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक निर्धारित की गई है। स्पेशल कैम्प 21, 22, 28, 29 नवम्बर निर्धारित किया गया है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर तक किया जाएगा। इसके उपरांत अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

 

 

 

 

Must Read