HomeJaunpurJaunpur News: सूर्य उपासना के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व, व्रती महिलाओं...

Jaunpur News: सूर्य उपासना के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व, व्रती महिलाओं ने खोला निर्जला व्रत

  • सूर्य उपासना के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व, व्रती महिलाओं ने खोला निर्जला व्रत

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार की सुबह क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया। साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलकर महापर्व का पारण किया। क्षेत्र के भारती विद्यापीठ के पास और फक्कड़ बाबा की कुटिया स्थित छठ घाट पर सुबह पांच बजे से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की।
छठी मइया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से घाटों का वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा के बाद व्रती महिलाओं ने आरती की और परिवार के सदस्यों व श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। फक्कड़ बाबा की कुटिया पर पहुंचीं खेतासराय क्षेत्र के सोंधी गांव निवासी 82 वर्षीय दुलारी सोनकर पत्नी लालता प्रसाद सोनकर ने बताया कि वह पिछले 29 वर्षों से छठ महापर्व मना रही हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत मुंबई से की थी। बेटे की दीर्घायु की कामना को लेकर उन्होंने यह व्रत रखना शुरू किया था। तब से लगातार पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ छठी मइया की उपासना कर रही हैं। इस दौरान सेवा समिति के सदस्यों ने घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। व्यवस्था बनाए रखने में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर वीरेंद्र पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, सीताराम फलाहारी बाबा, जगदंबा पांडेय, कृष्ण मुरारी, अवधेश पांडेय, राधेश्याम, शांतिभूषण मिश्र, संजय विश्वकर्मा, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, मनीष साहू, अजय साहू, कृपाशंकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पुलिस बल मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read