HomeJaunpurJaunpur News: हेल्पलाइन नम्बर जारी

Jaunpur News: हेल्पलाइन नम्बर जारी

  • हेल्पलाइन नम्बर जारी

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आलेख्य प्रकाशन 17.11.2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों, मतदाता पंजीकरण केन्द्रों, पदाभिहित स्थलों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय पर किया जायेगा। 17.11.2026 से 16.12.2026 की अवधि के निमित्त जनपद में डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर स्थापित किया गया है जिसका टेलीफोन नम्बर 05452-261950 है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण इत्यादि के सम्बन्ध में उक्त टेलीफोन नम्बर पर किसी भी समय सम्पर्क कर सुझाव / जानकारी प्राप्त की जा सकती है। डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर 24 घंटे क्रियाशील रहेगा।

 

 

 

 

Must Read