Jaunpur News : श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान किया जहां संगीता सिंह, सरला महेश्वरी, शिखर महेश्वरी, देवेंद्र प्रताप सिंह, बलवीर यादव, मोती लाल यादव पूर्व अध्यक्ष, विजय रघुवंशी उपाध्यक्ष, विजय गुप्ता, शुभम विक्रम सिंह, मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष जफर मसूद, शिवेंद्र सिंह, आदित्य गुप्ता, संदीप गुप्ता, अजीत निषाद, करण बिंद, सत्य प्रकाश सिंह, शशांक यादव, सचिन सोनी, राकेश सिंह, अंजू पाठक सहित कुल 25 सदस्यों एवं समाजसेवी ने रक्तदान किया।

समाजसेवी अशोक सिंह, विवेक रंजन यादव प्रदेश सचिव सपा, आईएमए के अध्यक्ष डा. एनके सिंह, सचिव ए. जाफरी, संरक्षक मंडल सदस्य विंध्याचल सिंह, श्रीकांत माहेश्वरी, निखिलेश सिंह, अतुल गोपाल मिश्रा ने रक्तदान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर लालचंद निषाद, अतुल प्रताप सिंह, शैलेश यादव, श्रीपाल यादव, मनीष देव उपस्थित रहे। इस आयोजन में आईएमए के ब्लड बैंक टेक्नीशियन रिटायर्ड मेजर डा. बीएन दुबे, अशोक कुमार, राहुल, सौरव एवं प्रियंका का सहयोग सराहनीय रहा। अन्त में महासचिव अनिल साहू ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के समापन पर इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन ने महासमिति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















