HomeBiharबिजली बिल सुधार को लेकर लगाया गया शिविर

बिजली बिल सुधार को लेकर लगाया गया शिविर

बिजली बिल सुधार को लेकर लगाया गया शिविर

विजय कुमार
नरहट, नवादा (बिहार)। बिजली बिल सुधार के लिए शनिवार को प्रखण्ड परिसर में बिजली विभाग के कनीय अभियंता संजीव कुमार के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। कनीय अभियंता ने बताया कि बिजली बिल सुधार के लिए विभिन्न गांवों से कुल 22 आवेदन प्राप्त हुआ था। सभी आवेदनों पर अंकित कनेक्शन नम्बर से जांच कर गड़बड़ी वाले बिल में आवश्यक सुधार किया गया। सुधार के बाद विभिन्न उपभक्तों ने 68 हजार रुपये बिजली बिल जमा किया। शिविर में किसानों द्वारा एग्रीकल्चर के लिए दो आवेदन जाम किया गया। कनीय अभियंता ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह के दूसरा शनिवार को प्रखण्ड परिसर में आयोजित किया जा रहा है। जेई ने प्रखण्ड के विधुत उपभक्तों से अपील किया है कि आपको बिजली सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो प्रत्येक माह के दूसरा शनिवार को प्रखण्ड परिसर में लगने वाले कैम्प में पहुच कर बिजली बिल की समस्या का समाधन करा सकते हैं। इस मौके सुप्रभाईजर वरुण कुमार, कार्तिक जी, नीलेश कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read