Jaunpur News : पोखरे में डूबने से शिक्षामित्र की हुई मौत
धीरज सोनी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली पोखरे में गुरुवार की शाम नहाते समय पैर फिसल जाने से शिक्षामित्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र विश्वकर्मा 40 वर्ष निवासी उदियासनपुर सामान खरीदने देवकली बाजार में आये थे।

चिलचिलाती धूप की वजह से शरीर में ज्यादा गर्मी महसूस हुई तो पास के ही पोखरे में नहाने चले गये। नहाते समय पैर फिसलने व शरीर का संतुलन बिगड़ने से पोखरे में डूब गया जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचकर शव की पहचान किये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक महेंद्र विश्वकर्मा मुफ्तीगंज प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















