Jaunpur News : ऑल इण्डिया एम्स की नीट पीजी परीक्षा में डा. अलमास को मिली 12वीं रैंक
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील के ऊसर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद हसन तनवीर की पुत्री डा. अलमास फातमा ने एम्स की हुई परीक्षा में ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ जिले का मान सम्मान बढ़ाया बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम किया है।

इसके पूर्व डा. अलमास फातमा ने एमबीबीएस हाइलेट हॉस्पिटल कानपुर से किया था जिसमें उसे गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ था। 2018 में केजीएमसी लखनऊ में उसका सेलेक्शन एमएस नीट पीजी में हुआ था। 2022 में डा. अल्मास ने ऑल इंडिया एम्स की एमसीएच परीक्षा में शामिल हुई जहां उसे 12वीं रैंक हासिल हुई। गौरतलब है कि पूरे देश में केवल 13 सीट ही एम्स द्वारा इस कोर्स के लिये निर्धारित है। उनके पिता सैयद मोहम्मद हसन तनवीर ने बताया कि डा. अल्मास शुरू से ही पढ़ाई में अपना मन लगाती थी और उसका सपना था कि वह डॉक्टर बनकर न सिर्फ लोगों की सेवा करे बल्कि समाज व देश की सेवा कर अपने जिले का नाम रोशन कर सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















