HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मामला प्रेम—प्रसंग का...

JAUNPUR NEWS : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मामला प्रेम—प्रसंग का बताया जा रहा

JAUNPUR NEWS : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मामला प्रेम—प्रसंग का बताया जा रहा

इशरत हुसैन
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रूहट्टा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। लगभग 1 वर्ष पूर्व युवक के पिता ने भी नदी में छलांग लगाकर जान दे दिया था।

जानकारी के अनुसार रूहट्टा निवासी सुभाष सोनकर का 22 वर्षीय पुत्र अनिल सोनकर ने गुरुवार की सुबह अपने घर में फांसी लगा लिया। कुछ देर बाद जब यह बात परिजनों को पता चली तो पूरे घर में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में आस—पास व मोहल्ले के काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

बताया गया है कि लगभग 1 वर्ष पूर्व मिस्टर अनिल के पिता सुभाष ने भी पुल पर से कूदकर आत्महत्या कर लिया था जिनकी लाश 3 दिन बाद पाई गई थी। पिता के बाद पुत्र ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read