HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

JAUNPUR NEWS : राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

JAUNPUR NEWS : राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

सुजानगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज सुजानगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र सामुदायिक सेवा द्वारा व्यक्तित्व का विकास करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संरक्षक एवं पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना बच्चों को देश समाज और राष्ट्र से जोड़ने का कार्यक्रम है। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के उप प्राचार्य डा. लाल बहादुर यादव ने कहा कि हमें महापुरुषों के उच्च आदर्शों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है।

इसी कड़ी में महाविद्यालय के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ जे.एन. यादव कार्यक्रम अधिकारी डॉ अशोक पाल, डॉ कुलदीप यादव तथा स्वयंसेवक एवं संस्कृत से सेविकाओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read