HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : चौकियां धाम में परम्परागत तरीके से निकाली गयी होली...

JAUNPUR NEWS : चौकियां धाम में परम्परागत तरीके से निकाली गयी होली बारात

JAUNPUR NEWS : चौकियां धाम में परम्परागत तरीके से निकाली गयी होली बारात

विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी गाजे—बाजे के साथ परम्परागत तरीके से होली के दूसरे दिन बारात निकाली गई। लोक परम्परा के अनुसार होली के दूसरे दिन शीतला चौकियां धाम से बारात निकलने की पुरानी परम्परा प्रचलित है।

बारात निकलने से पूर्व दूल्हा दुल्हन मां शीतला माता रानी जी के दरबार में मत्था टेकते है। इसके बाद मन्दिर के मुख्य द्वार से बारात निकलकर धाम क्षेत्र में भ्रमण करने के पश्चात् नाचते फागुवा गीत गाते हुए युवा पचहटिया सूरज घाट पर पहुंचते हैं।

घाट पर दूल्हा समेत बराती स्नान करने जाते हैं। उसी समय घाट पर बैठी दुल्हन गायब हो जाती है। बारात पुनः दुल्हन के बिना बैरंग वापस आ आती है। सदियों से चली आ रही परम्परा आज भी युवाजन बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ निर्वाहन करते हैं। इस अवसर पर बृजेश माली, अनिल साहू, रामजनक माली, मोनी पंडा, आशीष माली, पप्पू त्रिपाठी, राहुल मोदनवाल, संतोष साहू, सूरज सेठ समेत तमाम लेाग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read