HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डीएम व सीडीओ ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : डीएम व सीडीओ ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : डीएम व सीडीओ ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

विरेन्द्र यादव/अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा और मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम के ए.आर.के. सिंह को निर्देशित किया कि मजदूरों की संख्या 200 से अधिक बढ़ाते हुए रात—दिन दोनों शिफ्ट में कार्य कराएं। मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी लगाई जाए जो प्रतिदिन मजदूरों की संख्या एवं उपस्थिति की जानकारी ले। प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण किया जाएगा और प्रगति न दिखने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने शैक्षणिक भवन, अस्पताल भवन, प्रशासनिक भवन का विस्तृत निरीक्षण किया। शैक्षणिक भवन के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि लेक्चर हॉल को साउंडप्रूफ किया जाए। तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए 125 सीट का लेक्चरर हाल बनाए जाना है जिसमें कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि 5 महीने में किसी भी दशा में लेक्चर हॉल का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने शैक्षणिक भवन के निकट स्थित शौचालय को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए।

अस्पताल भवन के निरीक्षण के दौरान ओ.टी. रूम के फिनिशिंग का कार्य करते हुए जल्द से जल्द हेंडओवर करें और एल्युमिनियम के कार्य के लिए एक अतिरिक्त ठेकेदार लगाए जाने का निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी कार्य ओपीडी में होने हैं, 30 अप्रैल तक पूर्ण कर ले। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, प्राचार्य शिव कुमार, डॉ0 जाफरी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व अन्य उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read