Jaunpur News : मतदान केन्द्रों पर लगा सेल्फी प्वाइण्ट बना शो पीस
केराकत, जौनपुर। मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए मतदान केंद्रों के भीतर सेल्फी स्टैंड लगवाए गए थे जो सेल्फी स्टैंड बेमतलब नजर आ रहे थे या फिर कहे कि शो पीस बनकर रह गया सेल्फी स्टैंड। गौरतलब हो कि प्रशासन के निर्देशानुसार मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाना सख्त मनाही थी।

ऐसे में परिसर के भीतर सेल्फी स्टैंड बनाने का मतलब समझ के बाहर है। बांसबारी उदयचंदपुर समेत अन्य जगहों पर सेल्फी स्टैंड को मतदान केंद्रों के बाहर रख दिए ऐसे में मतदान करने आये मतदाताओं का सेल्फी लेना अधूरा रह गया व सेल्फी प्वांइट शो पीस बनकर रह गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













