बदायूं ब्यूरो चीफ की माता के निधन पर तेजस परिवार ने जताया शोक
लखनऊ। राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे के बदायूं ब्यूरो चीफ अंकित सक्सेना की माता पूनम सक्सेना का निधन हो गया। मुखाग्नि उनके पति नरेन्द्र सक्सेना (लेखपाल) ने दिया जहां तमाम राजनीतिज्ञों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, अधिवक्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों आदि ने नम आंखों से विदाई दिया।

बता दें कि पूनम सक्सेना जी का दसवां संस्कार 13 मई दिन शुक्रवार को विरूआबाड़ी मन्दिर पर प्रातः 9 बजे होगा। साथ ही तेरहवीं (ब्रहाभोज) का आयोजन 16 मई दिन सोमवार को उनकी निवास नई सराय पुलिस चौकी सुनारी वाली गली पर दोपहर 2 बजे होगी। बदायूं ब्यूरो चीफ अंकित सक्सेना की माता के निधन पर लखनऊ, जौनपुर, इलाहाबाद स्थित कार्यालय पर शोकसभा हुई जहां उपस्थित तेजस परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पूनम सक्सेना जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये अंकित सक्सेना सहित पूरे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















