Jaunpur News: स्कूल परिसर बना मौत का मैदान, युवक का शव फांसी के फंदे पर मिला

  • स्कूल परिसर बना मौत का मैदान, युवक का शव फांसी के फंदे पर मिला

  • कम्पोजिट विद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत

तेजस टूडे सं.
अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव में कम्पोजिट विद्यालय में लगभग 20 वर्षीय युवक संदीप गौतम का शव विद्यालय में खेलकूद के लिए लगाए गए लोहे की पाइप से फंदे के सहारे लटकता हुआ। ग्रामीण में शव देखते ही हड़कम्प मच गया। शोर—गुल सुनकर मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची बडेरी चौकी एवं बरसठी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुये पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और 3 बहनें हैं।
बता दें कि मृतक के माता-पिता एक छोटा भाई और एक छोटी बेटी के साथ अपने ससुराल रिवा मध्य प्रदेश गये थे। मृतक महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में रोजी रोटी सिलसिले से रहता था। लगभग 20 दिन पहले भिवंडी शहर से अपने गांव आया था और यहीं पर रहकर शादी विवाह में टेंट लगाने के काम में मजदूरी करता था। घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता, भाई-बहन मध्य प्रदेश से घर के लिये निकल दिये। इस मामले में बड़ेरी चौकी प्रभारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया है। साथ ही आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA