Wednesday, June 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: गैर संचारी रोगों से बचाव को लेकर सीएचसी शाहगंज में...

Jaunpur News: गैर संचारी रोगों से बचाव को लेकर सीएचसी शाहगंज में जागरूकता गोष्ठी आयोजित

-

  • गैर संचारी रोगों से बचाव को लेकर सीएचसी शाहगंज में जागरूकता गोष्ठी आयोजित

  • संतुलित जीवनशैली अपनाकर मधुमेह व हृदय रोग से बचें: डा. रफीक

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहगंज में गैर संचारी रोग जागरूकता माह के अन्तर्गत गुरुवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने किया। गोष्ठी में चिकित्सकों ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर, हृदय रोग समेत अन्य गैर संचारी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस मौके पर डॉ. फारूकी ने कहा कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान, धूम्रपान, नशा और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण गैर संचारी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, पौष्टिक भोजन लेने और प्रतिदिन व्यायाम करने की अपील करते हुये कहा कि समय रहते जागरूक होकर इन बीमारियों से काफी हद तक बचाव सम्भव है।
इसी क्रम में डॉ. जमादुद्दीन ने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां प्रारंभिक अवस्था में सामान्य दिखाई देती हैं लेकिन लापरवाही बरतने पर गंभीर रूप धारण कर लेती हैं। लोगों को मीठे और तैलीय भोजन से परहेज करने तथा नियमित रूप से ब्लड शुगर और रक्तचाप की जांच कराने की सलाह दिया।
डा. आर.बी. यादव ने बताया कि हृदय रोग, कैंसर जैसी बीमारियों का मुख्य कारण तनावपूर्ण जीवन और असंतुलित दिनचर्या है। नियमित योग, पर्याप्त नींद और नशामुक्त जीवन अपनाकर इन रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है। साथ ही लोगों से तंबाकू सेवन पूरी तरह छोड़ने का भी आह्वान किया।
डॉ. राकेश कुमार एवं डॉ. संजीव ने कहा कि गैर संचारी रोग संक्रामक नहीं होते लेकिन इनके कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है। लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, फास्ट फूड से दूरी बनाने और हरी सब्जियों व फलों का सेवन बढ़ाने की सलाह दिया। चिकित्सकों ने मरीजों और उनके तीमारदारों के सवालों का जवाब भी दिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने किया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट गिरीश चन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, उमाकांत सुमन, रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, बबीता, सविता, कविता, दुर्गावती सहित मरीज और उनके तीमारदार उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular