HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विद्यालयी बच्चों को सदैव शौचालय का प्रयोग करने के...

JAUNPUR NEWS : विद्यालयी बच्चों को सदैव शौचालय का प्रयोग करने के लिये किया गया जागरूक

JAUNPUR NEWS : विद्यालयी बच्चों को सदैव शौचालय का प्रयोग करने के लिये किया गया जागरूक

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों में विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। ग्रामीणों व प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को हमेशा शौचालय के प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

ब्लॉक मुख्यालय के शहीद हाल में शनिवार को ब्लॉक कर्मियों की उपस्थिति में तथा क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों में विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान व सचिवों के द्वारा ग्रामीणों को तथा प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों द्वारा बच्चों को हमेशा शौचालय का प्रयोग करने के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कोतवालपुर व सरेमु में भी बच्चों को सदैव शौचालय का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान बीडीओ काशी नाथ सोनकर, एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, सचिव राजेश यादव, अखिलेश कुमार, धर्मेंद्र राय, अरविंद यादव, बेलाल, नील कमल, श्रुति गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read