HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता के प्रति किया गया...

JAUNPUR NEWS : विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

JAUNPUR NEWS : विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

सौरभ सिंह/बृजेश यादव
सिकरारा, जौनपुर। विश्व शौचालय दिवस पर विकास खण्ड सिकरारा के बैजनाथ यादव इण्टर कालेज जमालपुर मदारपुर के प्रागंण में स्वच्छता रन, एक दौड़ सम्पूर्ण स्वच्छता के लिए आयोजित हुआ। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सिकरारा के प्रतिनिधि विजय सिंह ‘धीरू” व जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अनुप सिंह व सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकीय सिकरारा श्वेता शर्मा ने सयुंक्त रूप से सभी लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाये। इसी क्रम में स्वच्छता दौड़ का आयोजन हुआ जहां प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि ग्राम पंचायतों में 81 सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य करा दिया गया है।

व्यक्तिगत शौचालय के लिए सभी पात्र लाभार्थी आनलाइन करा दे। अनुप सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत को खुले मे शौच मुक्त घोषित करते हुए ओडीएफ प्लस की तरफ चल रहे हैं, अब ग्राम पंचायतों को पूरी तरह से स्वच्छ रखने के लिए ठोस, तरल अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था किया जा रहा है। सफाई कर्मचारी सघं के पदाधिकारी प्रमोद शर्मा ने स्वच्छता गीत प्रस्तुत किया। आये हुए सभी अतिथिगण का स्वागत बिद्यालय के अध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव व प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव ने सयुंक्त रूप से किया। संचालन सहायक विकास अधिकारी पन्चायत सिकरारा डा रामकृष्ण यादव ने किया।

इस अवसर पर विवेकानंद यादव ग्राम पंचायत अधिकारी, ब्लाक कोआर्डिनेटरद्वय सिकरारा सूर्य प्रताप सिंह, पंकज सिंह, अध्यापकगण सरिता सिंह, अर्चना यादव, स्मृति सोनकर, मीरा मौर्या, शैलकुमारी यादव, विपिन, निर्मला, कपिलदेव, रोहित, रविशंकर, प्रेमचंद, पंचायत सहायक पूजा यादव, फरीन बानो, कर्मचारीगण जय प्रकाश यादव, तेज बहादुर, कुलदीप, प्रमोद, जैनेन्द्र, मनोज शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, बच्चू लाल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read