Jaunpur News : सेनेटरी पैड, कैल्शियम व आयोडीन की टैबलेट वितरित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और आशा कार्यकत्रियों को सेनेटरी पैड, कैल्शियम और आयोडीन की टैबलेट वितरित की।

मंडल अध्यक्ष रीता जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता जायसवाल रहीं। उन्होंने बताया कि महिला शक्ति के पोषण को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रफीक फारूकी, डा. मारिया फारूकी, मो. अब्बास समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















