HomeJaunpurJaunpur News : बीआरपी इण्टर कालेज में सैनिटरी नैपकिन वितरण मशीन किया...

Jaunpur News : बीआरपी इण्टर कालेज में सैनिटरी नैपकिन वितरण मशीन किया गया स्थापित

Jaunpur News : बीआरपी इण्टर कालेज में सैनिटरी नैपकिन वितरण मशीन किया गया स्थापित

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे मिशन प्रयास के अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं में मासिक धर्म के वक्त बरते जाने वाले जरूरी सावधानियों के प्रति जागरूक करने की दिशा में व समाज में मासिक धर्म से जुड़ी हुई भ्रांतियों को दूर करने हेतु बीआरपी इण्टर कालेज में स्वचालित सैनिटरी नैपकिन वितरण मशीन को स्थापित किया।

कार्यक्रम निदेशक कार्तिक सेठी ने उपस्थित बालिकाओं को मासिक के दौरान सैनिटरी नैपकिन के प्रयोग से होने वाले फायदे बताये। उन्होंने बताया कि इसके प्रयोग से हम महिलाओं में होने वाले गर्भाशय के कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। संस्थाध्यक्ष अभिताश ने कहा कि आज के इस बदलते परिवेश में भी छोटी जगहों पर खासतौर से ग्रामीण परिवेश में महावारी को लेकर काफी भ्रांतियां हैं। इनसे प्रभावित होकर महिलायें जरूरी साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखती व गन्दा कपड़ा इत्यादि इस्तेमाल कर बीमारियों को अनजाने में ही दावत दे बैठती हैं। उन्होंने स्वचालित मशीन के बारे में बताते हुए कहा कि यह मशीन मात्र 5 रुपये के सिक्के से स्वचालित होकर सैनिटरी नैपकिन बाहर निकालेगी ताकि किसी भी महिला या बेटी को आकस्मिक परिस्थिति में शर्मिंदगी न उठानी पड़े और वह इस मशीन के जरिये नैपकिन का उपयोग कर सकें। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, अजय गुप्ता, सुजीत अग्रहरी, श्याम जी सेठ, हर्षित, प्रियंका गुप्ता, अमित पाण्डेय, राजेश किशोर, राजेश अग्रहरि, कार्तिक सेठी, अरुण केसरी, योगेश साहू आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read