HomeJaunpurJaunpur News : शाहगंज डिपो में बसों का संचालन ठप

Jaunpur News : शाहगंज डिपो में बसों का संचालन ठप

Jaunpur News : शाहगंज डिपो में बसों का संचालन ठप

सुबह से नहीं निकली रोडवेज की 20 बसें, यात्री परेशान
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय डिपो के एआरएम के रवैया से आक्रोशित रोडवेज के दर्जनों चालकों, परिचालकों ने शनिवार को 20 बसों का संचालन ठप कर दिया। इससे दिल्ली, लखनऊ, कानपुर व आजमगढ़ के लिये बसें नहीं निकली। चिलचिलाती धूप में साधन के लिये हजारों यात्री परेशान हो गये। इससे परिवहन निगम को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आजमगढ़ परिक्षेत्र के शाहगंज डिपो में प्रभारी एआरएम के. लाल के सख्त रवैये से यहां के ड्राइवरों और कंडक्टरों में खासा हड़कम्प मचा है।

डिपो के वरिष्ठ परिचालक कर्मचारी नेता प्रेमशंकर सिंह, राकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, रवीन्द्र सिंह, जयशंकर मौर्य ने बताया कि 4 दिन की ड्यूटी में 165 किलोमीटर का सेड्यूल है और कर्मचारियों को डबल ड्यूटी करने पर ओवरटाइम और सहूलियत दी जाती है लेकिन डिपो के वरिष्ठ अधिकारी जबरिया 420 किलोमीटर ड्यूटी करवा रहे हैं। 70 से 80 फीसदी इनकम बढ़ाने के लिये ड्राइवरों, कंडक्टरों के ऊपर अनावश्यक का दबाव बनाया जा रहा है। ओवर टाइम करने पर और कोई छुट्टी भी नहीं दी जा रही है। रास्ते में गाड़ियां जब ब्रेकडाउन हो जाती हैं तो उनकी मरम्मत के नाम पर भी ड्राइवर कंडक्टर खुद के जेब से पैसे खर्च करके गाड़ियां बनवाते हैं। इसमें भी डिपो स्तर से कोई मदद नहीं की जा रही है।

पिछले एक सप्ताह से चल रहे इस विवाद को लेकर शनिवार की सुबह कर्मचारियों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। बता दें कि शाहगंज रोडवेज डिपो में 31 बसों का संचालन होता है, जिसमें 6 गाड़ियां पूरी तरह से खड़ी रहती हैं। शनिवार की सुबह 5 गाड़ियां लांग रूट की निकली। उसके बाद बाकी अन्य गाड़ियों के चालकों व परिचालकों ने प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के. लाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़ व अन्य सभी रूटों पर चलने वाली बसों को निकालने से साफ मना कर दिया। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच वैवाहिक कार्यक्रमों के इस दौर में सैकड़ों यात्री साधन के अभाव में डिपो परिसर में घण्टों हलकान रहे।
दोषी कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाईः प्रभारी एआरएम
शाहगंज डिपो के प्रभारी एआरएम के. लाल ने बताया कि व्यवस्था को सही किया जा रहा है तो कुछ लोग इस तरह का अड़ंगा डाल रहे हैं। रोडवेज की आय बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देना हमारी जिम्मेदारी है। इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है तो कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read