HomeJaunpurJaunpur News : विषाक्त खायी युवती की जान बचाकर गरीब परिवार के...

Jaunpur News : विषाक्त खायी युवती की जान बचाकर गरीब परिवार के मसीहा बने डा. आलोक

Jaunpur News : विषाक्त खायी युवती की जान बचाकर गरीब परिवार के मसीहा बने डा. आलोक

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। ‘जाको राखे साईयां मार सके न कोय’ यह कहावत शनिवार को उस समय चरितार्थ हुई जब हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आलोक यादव के अस्पताल नईगंज स्थित दुर्गा सिटी हॉस्पिटल व ट्रामा सेन्टर में विषाक्त खायी 19 वर्षीय युवती की जान बचायी गयी। इस बाबत डा. आलोक यादव ने बताया कि उनके यहां सिद्दीकपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक परिवार अपनी उस युवती को लेकर आया जो किन्ही कारणवश विषाक्त पदार्थ खा ली थी।

पैसे से लाचार वह परिवार उस युवती की जान बचाने के लिये दर दर भटक रहे थे कि किसी ने बताया कि दुर्गा सिटी हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर चले जाओ। जिन्दगी की आस लिये वह परिवार युवती को लेकर उक्त हॉस्पिटल प हुंचा जहां डा. आलोक यादव के निर्देशन में डा. रवि सिंह युवती के इलाज में लग गये। भगवान को यही मंजूर था कि उक्त हॉस्पिटल में उस युवती का उपचार शुरू हुआ जहां अथक प्रयास से डाक्टरों की टीम ने युवती को मौत की चौखट से वापस छीन लिया। मालूम हो कि डा. आलोक यादव के उक्त हॉस्पिटल में तमाम गरीबों की सेवा निःशुल्क होती रहती है। इसके क्रम में आज की यह सेवा भी निःशुल्क हुई। युवती को जिन्दा पाकर परिजन डा. आलोक यादव व डा. रवि सिंह सहित उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए खुशी खुशी अपने घर चले गये। आज के इस अनोखे कार्य की चर्चा शहर सहित सुदूर क्षेत्रों में लोगों द्वारा की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read