Jaunpur News : जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगवाया सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रॉयर मशीन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी ने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रॉयर मशीन लगवाया। इसके अलावा संस्था की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय में करीब 100 छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन बांटा गया और उन्हें मासिक धर्म के दौरान अतिरिक्त स्वच्छता बरतने के लिये जागरूक किया गया।

कार्यक्रम संयोजक अमृता जायसवाल ने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रुचि मिश्रा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की कमी के चलते होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संस्था ने डिस्ट्रॉयर मशीन लगवाया जिसमें छात्रायें यूज्ड सेनेटरी नैपकिन को डिस्पोज कर सकती हैं और इससे किसी तरह का प्रदूषण भी नहीं होता। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक दीपक सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र दूबे, मण्डल उपाध्यक्ष अविनाश जायसवाल, सचिव हिमांशु गुप्ता, जेजे अश्विनी यादव आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















