Jaunpur News : जेसीआई शाहगंज शक्ति ने वितरित किया सेनेटरी नैपकिन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला मरीजों व कर्मचारियों को सेनेटरी नैपकिन वितरित किया और मासिक धर्म के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
डा. मारिया फारूकी ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की कमी के चलते होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्त्रियों के अधिकांश रोग मासिक धर्म की अनियमितता के चलते होते हैं और इनमें साफ-सफाई बड़ा कारक बनती है। इस अवसर पर अध्यक्ष पूनम जायसवाल, वन्दना अग्रहरि, रीता जायसवाल, अनुपमा अग्रहरी, खुशबू जायसवाल, शोभना, प्रिया गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















