HomeJaunpurJaunpur News: वुशु प्रतियोगिता में साक्षी ने जीता स्वर्ण, कुलपति ने दी...

Jaunpur News: वुशु प्रतियोगिता में साक्षी ने जीता स्वर्ण, कुलपति ने दी बधाई

  • वुशु प्रतियोगिता में साक्षी ने जीता स्वर्ण, कुलपति ने दी बधाई

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर की होनहार महिला खिलाड़ी साक्षी सिंह ने अंतरमहाविद्यालयीय वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एम.एससी. फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की छात्रा साक्षी की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश सिंह ने साक्षी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना किया। साथ ही कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम हैं। विवि के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिये गर्व की बात है।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के बल पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद यादव, परिसर खेल सचिव प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. मनीष गुप्ता, खेल प्रशिक्षक विजय प्रकाश, खेल सहायक रजनीश सिंह ने भी साक्षी को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

 

 

 

 

Must Read