Jaunpur News : आरपीएफ ने यात्रियों को पिलाया ठण्डा शर्बत
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए रूहाफजा शर्बत पिलाने का कार्यक्रम किया गया।

गर्मी से राहत पाने के लिए सैकड़ों यात्रियों ने ठंडे शर्बत का सेवन कर, आरपीएफ के इस मानवीय कदम की भूरी भूरी प्रशंसा करते नजर आए। इस मौके पर सहयोग प्रदान करते एस आई सीएन सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कास्टेबल ओंकार मौर्या, कास्टेबल अंजनी भीमान, कांस्टेबल मंगलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















