Jaunpur News : अभियान चलाकर विद्युत विभाग ने वसूला 5 लाख रूपया
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता रामनरेश के निर्देशन में टीम ने स्थानीय सर्कल सर्किल व सुइथाकला में सघन चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया रकम की 5 लाख रुपए की वसूली कर राजस्व का लाभ पहुंचाया।

पैसा न जमा करने पर 112 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन को काट दिया गया तथा 90 लोगों ने पंजीयन कराकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत छूट का लाभ भी उठाया। चेकिंग अभियान से लोगों में हड़कंप मची रही। टीम में उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, अवर अभियंता महेंद्र प्रजापति, भानु प्रताप, अरविंद पटेल मुन्ना सहित स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












