रिजवान को मिली भाजपा काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा में अहम जिम्मेदारी
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। मछलीशहर कस्बे के निवासी रिजवान खान को भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा में क्षेत्रीय कार्यालय सह मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं रिजवान जी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे। रिजवान के मनोनयन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व अल्पसंख्यक आयोग सदस्य डॉ. हैदर अब्बास चांद, सुरेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय, पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, बाबर खान, विमल सरोज सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।











