HomeJaunpurJaunpur News: मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

Jaunpur News: मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

  • मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

  • बच्चों को दिलायी गयी संविधान के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जनपद के जलालपुर क्षेत्र के मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में गुरुवार को संविधान दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। मदरसे के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने भारतीय संविधान के महत्व, उसके निर्माण और नागरिकों को दिए गए मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। प्रत्येक नागरिक को संविधान का सम्मान करना चाहिए और उसके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
इस दौरान दिलशाद अहमद ने संविधान के महत्व और उसके मूल सिद्धांतों की जानकारी दिया तो वहीं मोहम्मद शाहिद ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को देश के जिम्मेदार नागरिक बनने और संविधान में निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तमाम शिक्षक, शिक्षिका आदि की मौजूदगी रही।

 

 

 

 

Must Read