Jaunpur News : निष्पादन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
96397
Jaunpur News : निष्पादन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न निष्पादन समिति की समीक्षा बैठक जनसुनवाई कक्ष में हुई जहां बसुही नदी के नहर से गाद निकालने के संबंध में सहायक अभियंता सिंचाई ने अवगत कराया कि भीलमपुर से बांधवा तक बसुही नदी की गाद निकालने का कार्य किया गया है जिसका भुगतान नहीं हुआ है। सहायक अभियंता ने यह भी बताया कि बधवा बाजार के आगे बसुही नदी की गाद निकालने का शेष कार्य निधि की अनुपलब्धता के कारण पूरा नहीं किया जा रहा है।
उपरोक्त से अवगत होने के उपरांत जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा भूपेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि बसुही नदी की गाद निकालने का शेष कार्य खण्ड विकास अधिकारी से सहयोग प्राप्त कर मनरेगा के माध्यम से किया जाय। जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग एवं डीसी मनरेगा के साथ समन्वय स्थापित कर प्रगति से समिति को अगली बैठक में अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बसुही नदी में वरूणा नदी के संगम से 100 मीटर पूर्व कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड (सीडब्ल्यूएस) निर्मित करने एवं तटबंधों पर पौधरोपण कराये जाने हेतु सिंचाई विभाग एवं वन विभाग को निर्देश देते हुए अगली बैठक में प्रगति से समिति को अवगत कराने के निर्देश दिया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, एस डीएफओ डा. उमेश तिवारी, शिवशंकर, हरिश्चंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।