Jaunpur News : हनुमान घाट के सुन्दरीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण
963119
Jaunpur News : हनुमान घाट के सुन्दरीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने सद्भावना पुल के निकट हनुमान घाट के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया जहां उन्होंने कार्य के प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने घाट पर गंदगी देखकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष मिश्रा को निर्देशित किया कि साफ-सफाई का कार्य कराया जाए। घाट की बगल के निकट कुछ लोगों द्वारा पशु पाले गये जिनका गोबर सीधे नदी में गिरता है, उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिया।
निरीक्षण में नमामि गंगे द्वारा बनाए जा रहे पंपिंग सेट के निर्माण कार्य रुका पाया जिसे देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि कार्यदाई संस्था द्वारा तुरंत कार्य नहीं शुरू किया गया तो मुकदमा दर्ज कराकर ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही की जाय। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने शाही किला के पास कूड़ा डंप न करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिया। साथ ही उपजिलाधिकारी सदर ज्योति सिंह को निर्देश दिया कि नगर मजिस्ट्रेट से समन्वय कर किला और सद्भावना पुल के क्षेत्र को सुंदर, आकर्षक बनाए जाने की कार्यवाही करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।