जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस संबंध में बैठक हुई जहां समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड के समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं आपरेटर को आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान स्थलीय सत्यापन करते हुए शिकायतकर्ता से वार्ता की जाए और उन्हें संतुष्ट किया जाय। ई-डिस्टिक मैनेजर प्रतीक उपाध्याय ने सभी को आईजीआरएस से सम्बंधित बारीकियों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं सीलम तेजा, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।