HomeJaunpurJaunpur News: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से सेवानिवृत शिक्षक सहित युवक घायल

Jaunpur News: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से सेवानिवृत शिक्षक सहित युवक घायल

  • अनियंत्रित बाइक की टक्कर से सेवानिवृत शिक्षक सहित युवक घायल

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के दीदारगंज मार्ग पर बस स्टाफ के पास गुरुवार को मार्किट करने गए सेवानिवृत बाइक को तेज़ रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार जिसमें शिक्षक सहित एक युवक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पीएचसी सोंधी में घायल को भर्ती कराया गया जहां हालात नाज़ुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कंवरिया गांव निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक बिहारी लाल कस्बे के दीदारगंज मार्ग पर बस स्टाफ के पास बाजार करने गए हुए थे। पैदल वापस लौटे समय कोहरौटी मोहल्ले में ननिहाल आये किशोर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे शिक्षक सही गोला बाजार निवासी मन्नू जयसवाल घायल हो गये। मामूली रूप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। गम्भीर रूप से घायल शिक्षक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा कर घटना की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Must Read