Jaunpur News : कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर हुई रजिस्ट्री
7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन रजिस्ट्री कराने पर सात लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर के कोतवाली मोहल्ला निवासी गुफरान पुत्र सलमान ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कस्बे के पठान मोहम्मद राशिद, मोहम्द अकरम, सालेहा बेगम, मकसूद अहमद, मोहम्मद असलम, प्रदीप कुमार, परवेज अली पुस्तैनी जमीन का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कूटरचित संरचना के आधार पर अपने नाम मोहिदनाम करवा लिया है।
बाद में उसी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इन लोगों ने रजिस्ट्री भी करा लिया। रजिस्ट्री के सभी दस्तावेज सही नहीं हैं। भुक्तभोगी के अनुसार उपरोक्त लोगों ने फर्जी तरीके से नगर पंचायत कार्यालय में अपना नाम भी दर्ज करा दिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक देवानन्द ने बताया कि मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












