विद्वानों ने संगोष्ठी में तुलसी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास विद्यालय रामपुर धोबियाहार जनपद बहराइच के तुलसी संगोष्ठी में तुलसी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों के समक्ष इस बात पर बल दिया गया कि गोस्वामी तुलसीदास की वास्तविक जन्मभूमि अयोध्या के समीप राजापुर सूकरखेत जनपद गोंडा के साथ ही गोस्वामी जी का ननिहाल भी दधिवल कुंड दहौरा भिलौराबास विकास खण्ड फखरपुर जनपद बहराइच में स्थित है।
इस अवसर पर अनेक स्थानों से पधारे शिक्षकगण तथा विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। प्राचार्य रामहर्ष शर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में अब असली तुलसी जन्मभूमि और ननिहाल का उल्लेख किया जाना चाहिए इसके साथ ही विद्यालय के विकास की चर्चा की गई। अध्यक्षता डॉ. स्वामी भगवदाचार्य अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन धर्म परिषद ने की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












