Jaunpur News : राम बनवास का दृश्य देख भावुक हुए दर्शक
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। त्रिलोचन महादेव में वीर शहीद योगेन्द्र गिरी की स्मृति में आयोजित हुए रामलीला के चौथे दिन राम बनवास, कैकई कोप भवन, श्रीराम केवट संवाद का मंचन हुआ। मंचन में भरत को राजगद्दी दिलाने के लिए मंथरा ने कूटनीति चाल चली और दशरथ से प्रण दिलवा दिया कि वह उनकी मांगे हुए चीज को पूरा करेंगे और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी दिलाने के लिए राजा दशरथ से मांग किया।
जिसको सुनते ही राजा दशरथ मूर्छित होकर गिर पड़े। इस भावुक दृश्य को देखते ही दर्शक भावविभोर हो गये। राजपाठ छोड़कर वन को जाते समय गंगा पार करने के लिए केवट की मदद लेते हैं और केवट उन्हें पहचान जाता है। केवट के रोल में राकेश गिरी ने जबर्दस्त अभिनय किया। वहीं श्रीराम के किरदार में अरुण अग्रहरी रहे। संचालन सचिन सेठ ने किया। डायरेक्टर महेन्द्र प्रताप राजभर रहे। इस अवसर पर आशीष गिरी सोनू, सत्यम सेठ, पवन सिंह, राहुल सेठ, विधायक गुप्ता, राज कुमार अग्रहरी, लल्लर सेठ, अजय मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












