Jaunpur News : मायेन्द्र बनाये गये सिकरारा संयोजक
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। इस मौके पर संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुये तय किया गया कि जहां का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, वहां पर अविलंब अधिवेशन/चुनाव करवाया जाय।

तत्क्रम में 22 जून को दोपहर 2 बजे से पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में स्थानीय ब्लाक इकाई का त्रैवार्षिक अधिवेशन, 24 जून को पूर्व माध्यमिक विद्यालय भन्नौर में बरसठी का अधिवेशन करवाया जायेगा। उसी दिन नामांकन मतगणना शपथ ग्रहण एवं शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी समपन्न किया जायेगा। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांकी ब्लाक सिकरारा में कार्यरत सहायक अध्यापक मयेन्द्र सिंह को स्थानीय इकाई का संयोजक इस निर्देश के साथ नियुक्त किया गया कि अतिशीघ्र ब्लाक इकाई के समस्त शिक्षकों को सदस्यता प्रदान करते हुए अपने संयोजन एवं चन्द्र प्रकाश सिंह के सह संयोजन में खुले अधिवेशन के माध्यम से मतदान द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न करायें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शिव कुमार सरोज ने किया। इस अवसर पर मण्डलीय मंत्री यशवंत सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद यादव, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष राय साहब यादव, संयुक्त मंत्री रिजवानुल हसन सिद्दीकी, राकेश उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















