Jaunpur News : रामलीला मैदान में मृत पशु दफनाने पर रामलीला समिति का विरोध
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। रामलीला मैदान में मृत पशु को दफनाने पर रामलीला समिति ने नगर पालिका में विरोध दर्ज कराया। विगत दिनों तहसील मुख्यालय के बगल रामलीला मैदान मेला क्षेत्र में एक पशु मर गया था जिसके बाद पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर मृत पशु के शव को मैदान में ही दफना दिया था। सूचना मिली तो रामलीला समिति ने अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी से लिखित शिकायत किया जिस पर अधिशासी अधिकारी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष राम नारायण अग्रहरि के नेतृत्व में गुरुवार को अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी से इसकी लिखित शिकायत करते हुए मृत पशु के शव को मेला क्षेत्र से तत्काल निकलवाने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने इसको गलत बताते हुए पालिका कर्मी को तत्काल उचित ढंग से निस्तारण कराने के सख्त निर्देश दिये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









A