HomeJaunpurJaunpur News : लायन्स क्लब जौनपुर ने सर्दी से राहत पहुंचाने के...

Jaunpur News : लायन्स क्लब जौनपुर ने सर्दी से राहत पहुंचाने के लिये जरूरतमन्दों को दिया कम्बल

Jaunpur News : लायन्स क्लब जौनपुर ने सर्दी से राहत पहुंचाने के लिये जरूरतमन्दों को दिया कम्बल

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा सायमा खान की स्मृति में लगभग 150 कम्बल वितरण किया गया। गरीब, असहाय, बेसहारा, दिव्यांग व मजबूर लोगों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए संस्थाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में संस्था सदस्य रात्रि में नगर में भ्रमण कर भण्डारी रेलवे स्टेशन, सदर अस्पताल, अहियापुर, सब्जी मंडी, नवाब युसुफ रोड, कोतवाली चौराहा, सदभावना पुल, ओलन्दगंज, रोडवेज, लाइन बाजार, कजंगावं मोड़, वाजिदपुर, पालिटेक्निक चौराहा, रुहट्टा, शाही पुल, किला रोड, रासमण्डल आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को कम्बल वितरित किया गया।

इसके पूर्व पिछले सप्ताह से भी अलग अलग क्षेत्रों में लोगों को चिंहित कर भी कम्बल वितरित किए गए। इस अवसर पर निवर्तमान मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि लायन्स क्लब जौनपुर अपने परिवार की बेटी स्व. सायमा खान की स्मृति में हर साल कम्बल वितरित करता है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष/संयोजक शकील अहमद ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति है कि हर किसी के दुख में दूसरों के काम आना, सर्दी में मजबूर लोगों को राहत पहुंचाने से बहुत पुन्य मिलता है। इस अवसर पर डा. अजीत कपूर, डा. मदन मोहन वर्मा, अशोक मौर्य, मो. मुस्तफा, गणेश श्रीवास्तव, नीरज शाह, रामकुमार साहू, संजय श्रीवास्तव, अरुण त्रिपाठी, मनोज चतुर्वेदी, संदीप गुप्ता, शत्रुघ्न मौर्य, अमित पाण्डेय, राधेरमण जायसवाल, संजय केडिया, रंजीत सिंह, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read