HomeJaunpurJaunpur News : मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मना

Jaunpur News : मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मना

Jaunpur News : मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मना

175 जरूरतमन्दों को दिया गया कम्बल व शाल
प्रमोद जायसवाल
जौनपुर। मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण दिवस गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर रामरायपट्टी वन विहार रोड स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा कार्यालय पर गरीब व जरुरतमंद लोगों को 175 कम्बल एवं शाल वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर महाप्रभु व गुरुपद बाबा के पूजन व आरती से हुआ।

तत्पश्चात सफल योनि का पाठ किया गया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने जगत जननी मां महा मैत्रायणी योगिनी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया। कहा कि मां योगिनी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने महिलाओं को नई दिशा दी। संतानों को शिक्षित के साथ संस्कारिक बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया जिन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों का समूल नाश किया। श्री सर्वेश्वरी समूह के माध्यम से मानव सेवा, दीन दुखियों की मदद से सम्बन्धित 19 सूत्रीय कार्यक्रमों का निर्धारण किया। इस मौके पर शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह, डा. अरविंद सिंह, पुजारी तेज बहादुर सिंह, व्यवस्थापक ओम प्रकाश सिंह, रामचन्द्र गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, बृजभूषण सिंह, समरजीत सिंह, अजीत रावत, सन्त मास्टर, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read