HomeJaunpurJaunpur News : रेल विभाग ने लिया संज्ञान, लगाया डोभी स्टेशन का साइन...

Jaunpur News : रेल विभाग ने लिया संज्ञान, लगाया डोभी स्टेशन का साइन बोर्ड

Jaunpur News : रेल विभाग ने लिया संज्ञान, लगाया डोभी स्टेशन का साइन बोर्ड

अमित कुमार गुप्ता/विनोद कुमार
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डोभी रेलवे स्टेशन के साइन बोर्ड को लेकर समाजसेवी अजीत सिंह ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर मुहिम चलाते हुए आजमगढ़ से वाराणसी राजमार्ग पर क्षेत्रवासियों की मदद से होर्डिंग लगाना शुरू किया जिसकी खबर शनिवार को तेजस टूडे ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। पूर्वोत्तर रेलवे ने खबर को संज्ञान में लेते हुए शनिवार की शाम होते होते डोभी स्टेशन के दो साइन बोर्ड लगवा दिये। जिसकी सूचना मिलते ही अजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ लगे साइन बोर्ड पर पहुंच पूर्वोत्तर रेलवे का आभार प्रकट करते हुए क्षेत्रवासियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि यह जीत क्षेत्रवासियों की जीत है।

मीडिया से बात करते हुए अजीत सिंह ने बताया कि हम लोगों ने रेलवे के मुनाफे को लेकर जो मुहिम चलाई वह कामयाब रही। रेलवे ने तो अपना साइन बोर्ड लगा दिया अभी एनएच वे पर डोभी स्टेशन का साइन बोर्ड नहीं लगा है जिसको लेकर बहुत जल्द जिलाधिकारी से मुलाकात कर पत्रक सौंपा जायेगा। अगर मांग पूरी नहीं की गई तो एक बार फिर क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर मुहिम चलाई जायेगी क्योंकि यह स्टेशन कई मायनों में खास है इसलिए डोभी स्टेशन के विकास के लिए जो करना होगा उसे किया जायेगा। बता दें कि इसी स्टेशन से होकर स्व. मथुरा सिंह, प्रो. बटुक सिंह, प्रो. रामउग्र सिंह, डॉ. आरडी सिंह व आचार्य बीरबल सिंह समेत क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों ने देश ही बल्कि विश्वपटल पर अपना परचम लहराया है। अजीत सिंह की यह सफलता क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही सुजीत सिंह, सर्वेश चंद, बजरंगी आदि की क्षेत्रवासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read