HomeJaunpurJaunpur News : मांगों को लेकर पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

Jaunpur News : मांगों को लेकर पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

Jaunpur News : मांगों को लेकर पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स भवन में जिलाध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पेंशनर्स की उत्तर प्रदेश सरकार के स्तर पर लम्बित 20 सूत्रीय मांग पत्र पर शासन की शिथिलता पर रोष व्यक्त करते हुए 17 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर भारी संख्या में भाग लेकर सफल बनाने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि बैठक में सभी साथियों को 20 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया गया जिसमें मुख्य रूप से 18 माह के अवशेष महंगाई राहत, कैशलेश चिकित्सा योजना के अन्तर्गत सीजीएचएस अस्पताल को जोड़ने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, पेंशन राशिकरण की धनराशि की वसूली 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष करने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान की धनराशि आयकर से मुक्त करने आदि मांग को लेकर पेंशनर्स 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। वक्ताओं ने कैशलेश चिकित्सा कार्ड बनने में आ रही कठिनाई से भी संगठन को अवगत कराया।

बैठक को नरेन्द्र सिंह पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष चकबंदी मिनिस्ट्रीयल संघ, कंचन सिंह, केके त्रिपाठी, नरेन्द्र त्रिपाठी, राधेश्याम सेठ, बिक्रमाजीत यादव, दिनेश कुमार सिंह, कृपाशंकर उपाध्याय, ई मदन मोहन सोनकर, मोहम्मद अजीजुल्लाह, सुक्खू राम, नन्दलाल, वीबी सिंह, कालिका यादव, एसएन सिंह, लालजी शुक्ला, रमेश, कृष्ण कुमार गुप्ता, राम अवध लाल, स्वामी नाथ मिश्र, भानु प्रताप श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, राम आश्रय, अशोक कुमार मौर्य आदि ने सम्बोधित किया। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव व संगठन के सदस्य दिलेश के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read