Jaunpur News : ऐतिहासिक रामलीला का हुआ समापन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के अयोध्या मार्ग स्थित पोखरे पर रविवार की देर शाम स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा शिकारलीला खेले जाने के साथ ही सत्र के अंतिम दिन की ऐतिहासिक रामलीला सम्पन्न हुई। वहीं शिकारलीला के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम का गांधीनगर कलक्टरगंज स्थित मंच पर आगमन हुआ जहां श्रीराम की आरती के साथ ही पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसके बाद शाल व स्मृति चिन्ह के साथ माल्यार्पण कर अतिथियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विजय अग्रहरी, विक्की अग्रहरी, अभिमन्यु, तीरथ राज, विनायक अग्रहरी, मीडिया प्रभारी चंदन अग्रहरी, रवि मौर्य, निहाल अग्रहरी, विष्णु अग्रहरी, शिवांशु, सुमित अग्रहरी, संरक्षक गिरधारी लाल अग्रहरी, कृष्ण कांत सोनी, अजय अग्रहरि, अमरीश पांडेय, विजय अग्रहरी आदि मौजूद रहे। संस्थाध्यक्ष राजेश कुमार उपाध्यक्ष, आनंद जायसवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रहरि, महामंत्री विष्णु कांत अग्रहरी, मंत्री नीरज सोनी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













