HomeJaunpurJaunpur News: सुन्दर काण्ड पाठ एवं विशाल भण्डारे के साथ मनी देवपुंज...

Jaunpur News: सुन्दर काण्ड पाठ एवं विशाल भण्डारे के साथ मनी देवपुंज डा. रमेश जी की जयन्ती

  • सुन्दर काण्ड पाठ एवं विशाल भण्डारे के साथ मनी देवपुंज डा. रमेश जी की जयन्ती

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित एसवीडी गुरुकुल एजुकेशनल ग्रुप दुमदुमा ऊंचगांव के संस्थापक एवं शिक्षाविद् देवपुंज डॉ. रमेश चंद्र तिवारी गुरु जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सम्मान के साथ मनाई गई जहां सुन्दर काण्ड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और क्षेत्रवासी शामिल हुये।
कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही कहा कि गुरु जी का संपूर्ण जीवन शिक्षा के प्रसार, संस्कारों के संरक्षण और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और शैक्षिक योगदान सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. राकेश चंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद तिवारी, तुलसी राम तिवारी, विनोद पांडेय, अमरजीत मिश्र, महाविद्यालय के प्राचार्य अभिषेक उपाध्याय, डीएलएड प्राचार्य मो. एहतेशाम खान, प्रधानाचार्य रमापति दूबे, नीरज मिश्रा, अरुण पांडेय, संजय पांडेय सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुन्दर काण्ड पाठ के समापन पर आयोजित भण्डारे में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

 

 

Must Read