HomeJaunpurJaunpur News : ग्रेप लिंग पुरूष व महिला प्रतियोगिता में पूविवि को...

Jaunpur News : ग्रेप लिंग पुरूष व महिला प्रतियोगिता में पूविवि को मिला द्वितीय स्थान

Jaunpur News : ग्रेप लिंग पुरूष व महिला प्रतियोगिता में पूविवि को मिला द्वितीय स्थान

महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में हुई प्रतियोगिता
कुलपति ने खेलकूद परिषद को दी बधाई
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खिलाड़यों ने एक और उपलब्धि हासिल कर विश्वविद्यालय को नाम रोशन किया है। बुधवार को खेलकूद परिषद ने कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य से मिलकर विजेता शील्ड भेंट किया।

पीयू की पुरुष एवं महिला टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को शील्ड दिलाया। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ग्रेप लिंग पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक संपन्न कराई गई। इसमें विश्वविद्यालय की पुरुष एवं महिला टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। इस दौरान कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि पीयू के विद्यार्थी खेलकूद में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जो हमारे विश्वविद्यालय के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विजयी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन में कोई कमी नहीं करेगा।

कुलसचिव और खेलकूद परिषद के सचिव ने कहा कि हमारे खिलाड़ी और खेलकूद परिषद के सभी लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके चलते लगातार हमारा प्रदर्शन अच्छा हो रहा है। इसी के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों शिक्षकों और कर्मचारियों ने जीत पर खुशी का इजहार करते हुए खेलकूद परिषद को बधाई दी। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय प्रो. मानस पांडेय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो. देवराज सिंह, डा. विजय तिवारी, अशोक सिंह, डा. प्रदीप कुमार, डा. जान्हवी श्रीवास्तव, डा. सुनील कुमार, डा. राजेश सिंह, रजनीश सिंह, अरूण आदर्श, डा. पीके कौशिक, अशोक सिंह, डा. सुशील प्रजापति, डा. आरके जैन समेत कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read