HomeJaunpurJaunpur News : कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहींः...

Jaunpur News : कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहींः सुनील यादव

Jaunpur News : कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहींः सुनील यादव

यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन के जिला इकाई का हुआ विस्तार
कनिष्ठ सहायक सुनील यादव वाराणसी मण्डल के संयुक्त सचिव मनोनीत
जौनपुर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल के कार्यकारिणी का विस्तार हुआ जिसमें जिला बेसिक कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील यादव को वाराणसी मंडल का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया।

यह अहम बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में वाराणसी मंडल से आए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपेंद्र श्रीवास्तव व सचिव सुभाष सिंह मौजूद रहे। पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित जनों ने सुनील यादव को माल्यार्पण करके स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत श्री यादव ने संगठन के लोगों को भरोसा दिया कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसे बखूबी निभाऊंगा। उन्होंने अपने सभी साथियों को भरोसा दिया कि संगठन किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगा। सुनील कुमार के मनोनयन पर जिला बेसिक अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, विंध्यवासिनी उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, जयकुमार यादव, विजय शंकर, अरुण श्रीवास्तव, विजय शर्मा, गरिमा, दिनेश कुमार, अखिलेश यादव ने माला पहनाकर सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दिया। इस दौरान योगेश कुमार, इन प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, उमेश, संजय सिंह, दिलीप प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read