Jaunpur News : नैक मूल्यांकन से सम्बन्धी सभी सूचनाओं को दो दिन में ही देंः कुलपति
नैक मंथन से लौटने के बाद सेवन क्रैटेरिया पर मांगी गयीं सूचनाएं
22 अप्रैल से होगा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बुधवार को नैक मूल्यांकन के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने सभी सहायक कुलसचिव और अधीक्षकों को निर्देश दिया कि पूरे 6 साल का डाटा तैयार कर कमेटी को दो दिन में प्रेषित करें। नैक मूल्यांकन की सेवन क्रैटेरिया से संबंधित सभी सूचनाओं का सपोर्टिंग डाक्यूमेंट होना जरूरी है। सभी सूचनाएं पारदर्शी और सत्यापित हो।

लखनऊ नैक मंथन की मीटिंग से लौटने के बाद वहां बताए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का सभी को निर्देश दिया गया। परीक्षा विभाग से परीक्षा फार्म भरने से लेकर परीक्षाफल घोषित होने तक की सभी प्रक्रियाओं का विवरण माना गया है। मांगी गई सूचनाओं में हर चीज की प्रक्रिया पारदर्शी हो इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने अपने सभी मातहतों को निर्देश दिया कि समस्त सूचनाएं हार्ड और साफ्ट कापी में दो दिन के अंदर हर हाल में उपलब्ध कराएं, ताकि नैक मूल्यांकन तैयारी की गति को बढ़ाई जा सके। सूचना के डाटा और कालम को लेकर अगर कोई दिक्कत आती है तो संबंधित शिक्षक से बैठकर उसे संशोधित कर लें, ताकि कोई भी सूचना गलत ना हो।
नैक मूल्यांकन के संबंध में 23-23 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन डा. रजनीश भास्कर कराएंगे। इसमें विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। बैठक का संचालन आइक्यूएसी के समन्वयक प्रो. मानस पांडेय ने किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, बबीता सिंह, प्रो. देवराज सिंह, डा. प्रदीप कुमार, डा. रवि प्रकाश, डा. रजनीश भास्कर, डा. आशुतोष सिंह, डा. जान्हवी श्रीवास्तव, डा. आलोक वर्मा, डा. धर्मेंद्र सिंह, सत्यम उपाध्याय, डा. पीके कौशिक, अशोक सिंह, डा. सुशील प्रजापति, डा. आरके जैन समेत कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















