काली माता मंदिर के सप्तशती वार्षिक श्रृंगार पर हुआ भव्य भण्डारा
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। हर साल की भांति इस साल भी जीटी रोड वीआईपी गेट के सामने स्थित प्राचीन काली माता मंदिर के सप्तशती वार्षिक श्रृंगार के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा का आयोजन माता रानी के प्रांगण में हुआ। मां काली का श्रृंगार व मंदिर को माता रानी के भक्त संदीप माली द्वारा बड़े ही आकर्षक ढंग से मनमोहक विभिन्न प्रकार के फल-फूल से सजाया गया था जो आकर्षण का केंद्र बना था।

















