HomeJaunpurJaunpur News : प्राथमिक शिक्षक संघ ने पत्रकार के निधन पर जताया...

Jaunpur News : प्राथमिक शिक्षक संघ ने पत्रकार के निधन पर जताया शोक

Jaunpur News : प्राथमिक शिक्षक संघ ने पत्रकार के निधन पर जताया शोक

सिकरारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में शोकसभा हुई जहां पत्रकार अजय सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि अजय जैसे निर्भीक, निडर, ईमानदार पत्रकार का असमय अपने बीच से जाना अत्यंत ही दुःखद है। साथ ही पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति भी है। दुःख की इस घड़ी में प्राथमिक शिक्षक संघ उनके परिवार के साथ खड़ा है। शोकसभा में सतीश पाठक, रोहित यादव, सतीश सिंह, राजेश सिंह, उमेश यादव, अतुल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संतोष बघेल, शैलेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, सरोज सिंह, दिवाकर चौहान, भूपेश सिंह, राजीव रतन तिवारी, मुन्ना लाल, स्वतंत्र कुमार, विशाल सिंह, प्रदीप सूर्या, सुधाकर, पारसनाथ यादव, अजय सिंह, राजीवमणि त्रिपाठी, अजीत सिंह, राजीव लोहिया, राजीव उपाध्याय, गिरीश सिंह, संतोष सिंह, रोहित सिंह, सजल सिंह, धनंजय मिश्र, उमेन्द्र सिंह सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read