HomeJaunpurJaunpur News : प्रवक्ता पद पर चयनित होकर कई होनहारों ने जनपद...

Jaunpur News : प्रवक्ता पद पर चयनित होकर कई होनहारों ने जनपद का मान बढ़ाया

Jaunpur News : प्रवक्ता पद पर चयनित होकर कई होनहारों ने जनपद का मान बढ़ाया

जौनपुर। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले होनहारों ने जीआईसी में चयनित होकर परिवार व क्षेत्र सहित पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। उनके परिचितों व नाते-रिश्तेदारों ने बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Company commander accused of keeping money in the name of action
मीरगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के भिदुना निवासी राम आसरे सिह के पुत्र सौरभ सिंह ने जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा में टाप किया है। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहोल है। लोग सौरभ सिंह सहित उनके परिवार को बधाइयां दे रहे हैं। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश राजकीय इंटर कालेज प्रवक्ता परीक्षा का परिणाम लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा घोषित किया गया। परीक्षा में सौरभ ने रसायन विज्ञान विषय में पहला स्थान हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। सौरभ जिला मुख्यालय के जजेज कालोनी में रहते हैं लेकिन मूल रूप से भिदुना मछलीशहर के निवासी हैं। इनकी माता सुषमा सिंह जूनियर हाईस्कूल पित्तूपुर मुफ्तीगंज में अध्यापिका हैं।

वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को देते हैं। उनकी सफलता पर भाजपा नेता राजेश सिह, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रेश यादव, मनोज सिह, राकेश सिंह आदि ने बधाई दिया है।
महराजगंज संवाददाता के अनुसार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय इंटर कालेज प्रवक्ता रसायन विज्ञान पद पर नवीं रैंक पर निशांत शेखर सिंह का चयन होने की सूचना पर ग्रामीणों एवं स्वजनों में प्रसन्नता फैल गई। क्षेत्र के आनापुर ग्राम पंचायत निवासी कंपोजिट विद्यालय अहिरौली के प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र सिंह के पुत्र का चयन राजकीय इंटर कालेज में प्रवक्ता पद पर होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, सुशील उपाध्याय, राजेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राजमणि गौतम, उमरेन्द्र प्रताप सिंह, जगन्नाथ गुप्ता सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read