Jaunpur News : कांग्रेसियों ने कलेक्टेªट में धरना देकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा फर्जी तरीके से प्रताड़ित करने के विरोध में जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एवं शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकूम ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोदी-योगी सरकार के विरूद्ध नारेबाजी किया।

शुक्रवार को यह प्रदर्शन कलेक्टेªट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने हुआ जिसके बाद महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र निषाद, परवेज हसन, शशांक राय, रविन्द्र मिश्रा, राकेश उपाध्याय, अनिल सोनकर, राजीव सिंह, कमला तिवारी, रमेश पाल, रामसिंह पटेल, बालकृष्ण शुक्ला, लालता चौधरी, राकेश सिंह, आजम जैदी, सुरेन्द्र त्रिपाठी, अजय सोनकर, विकास तिवारी एडवोकेट, रेखा सिंह, विनय शुक्ला, मदन मिश्रा, सन्तोष गिरी, राजकुमार निषाद एडवोकेट, अमन सिन्हा, आदिल, विजय यादव, देवराज पाण्डेय, गौरव मौर्या, अतीक अहमद, राजकुमार गुप्ता, सचिन चौरसिया, जय प्रकाश सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















